Jharkhand Civic Elections 2026: निकाय चुनाव का शंखनाद, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना |

Jharkhand Civic Elections 2026: निकाय चुनाव का शंखनाद, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना |

झारखंड में निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित हो गया है। 23 फरवरी को वोटिंग और 27 फरवरी को काउंटिंग होगी। नामांकन 29 जनवरी से शुरू होगा। पूरी जानकारी पढ़ें।

रांची: झारखंड में निकाय चुनाव 2026 का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्यभर में 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को होगी। आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की है।

28 जनवरी से लागू होगी आचार संहिता
चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत 28 जनवरी 2026 (बुधवार) से होगी। इसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी मानी जाएगी।

29 जनवरी से शुरू होगा नामांकन
निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) से 4 फरवरी 2026 (बुधवार) तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

दाखिल नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को की जाएगी। इसी दिन यह तय होगा कि कौन-कौन से प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने रहेंगे।
अभ्यर्थी 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके अगले दिन 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

मतदान और मतगणना की तिथियां
राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि मतदान 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। वहीं, मतगणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *