Jharkhand Foundation Day 2025: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर किया नमन |

Jharkhand Foundation Day 2025: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर किया नमन |

Ranchi: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में पीएम ने कहा कि झारखंड न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से भरपूर है, बल्कि इसकी जनजातीय संस्कृति, साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की अनोखी विरासत पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने राज्यवासियों की उन्नति, विकास और समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन, अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनकी लड़ाई और समाज को जागरूक करने का उनका प्रयास हमेशा युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।
पीएम ने यह भी कहा कि मातृभूमि की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा का योगदान अमूल्य है और देश हमेशा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *