रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा (Higher Education) को बेहतर बनाने और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक नई पुरस्कार योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम “झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना” रखा गया है। योजना के तहत विभिन्न कैटेगरी में 1 लाख से लेकर 8 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मारिका भी प्रदान की जाएगी।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा में सुधार करना और सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों व संस्थानों को सम्मानित करना है।
पुरस्कार की श्रेणियां और राशि
मुख्यमंत्री आजीवन योगदान पुरस्कार
- उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति या समूह को दिया जाएगा।
- पुरस्कार राशि 8 लाख रुपये होगी।
- यदि समूह को सम्मानित किया जाता है, तो राशि समान रूप से बांटी जाएगी।
छात्रों के लिए पुरस्कार (विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट कार्य पर)
- प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): ₹2.00 लाख
- द्वितीय स्थान (रजत पदक): ₹1.50 लाख
- तृतीय स्थान (कांस्य पदक): ₹1.00 लाख
(अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, अनुप्रयुक्त विज्ञान, बेसिक साइंस, गणित, सांख्यिकी, जनजातीय एवं गैर-जनजातीय भाषाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को यह पुरस्कार मिलेगा।)
संस्थानों के लिए पुरस्कार
- यह पुरस्कार झारखंड राज्य के पंजीकृत संस्थानों को मिलेगा जिन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।
- एक संस्थान को हर 3 साल में केवल एक बार ही यह पुरस्कार दिया जाएगा।
- प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): ₹5.00 लाख
- द्वितीय स्थान (रजत पदक): ₹4.00 लाख
- तृतीय स्थान (कांस्य पदक): ₹3.00 लाख
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) क्रियान्वयन पुरस्कार
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू करने वाले शिक्षकों, प्रशासकों और अधिकारियों को दिया जाएगा।
- प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): ₹2.00 लाख
- द्वितीय स्थान (रजत पदक): ₹1.50 लाख
- तृतीय स्थान (कांस्य पदक): ₹1.00 लाख
राज्य नवाचार पुरस्कार (संस्थान)
- उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा किए गए नवाचार कार्यों के लिए।
- प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): ₹5.00 लाख
- द्वितीय स्थान (रजत पदक): ₹4.00 लाख
- तृतीय स्थान (कांस्य पदक): ₹3.00 लाख
राज्य नवाचार पुरस्कार (व्यक्तिगत)
- उद्यमी और अभिनव विचार प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों को दिया जाएगा।
- प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): ₹2.00 लाख
- द्वितीय स्थान (रजत पदक): ₹1.50 लाख
- तृतीय स्थान (कांस्य पदक): ₹1.00 लाख
पर्यावरणीय, सामाजिक एवं शासन-विधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को पुरस्कार
- प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): ₹5.00 लाख
- द्वितीय स्थान (रजत पदक): ₹4.00 लाख
- तृतीय स्थान (कांस्य पदक): ₹3.00 लाख
खर्च का विवरण
इस योजना पर कुल 3.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र और स्मारिका पर: ₹1.20 करोड़
- पार्टनर संगठन पर: ₹1.20 करोड़
- पुरस्कार वितरण समारोह पर: ₹50 लाख
- यात्रा और वाहन पर: ₹25 लाख
- पोर्टल डेवलपमेंट, मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग पर: ₹40 लाख
झारखंड सरकार की यह पहल राज्य में हायर एजुकेशन को नई दिशा देने और उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने की ओर एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

