रांची: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेसा कानून के प्रारूप में आवश्यक संशोधन से जुड़े सुझावों का एक दस्तावेज मंत्री को सौंपा।
बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में पेसा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामसभा को सशक्त बनाने, गांवों के विकास और राज्य की परंपरा व संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
पूर्व मंत्री ने पंचायती राज विभाग द्वारा पेसा कानून के प्रारूप को लेकर किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने सराहनीय काम किया है, और उनके दिए गए सुझाव इस प्रक्रिया को और मजबूत करेंगे।

