झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: रांची समेत कई जिलों में येलो वार्निंग, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम |

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: रांची समेत कई जिलों में येलो वार्निंग, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम |

झारखंड में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर दक्षिणी इलाकों में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

रांची समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर झारखंड के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। आज, 24 सितंबर को रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल, 25 सितंबर को भी गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी।

झारखंड में सामान्य से 18% अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। रांची में 16 मिमी, चाईबासा में 18 मिमी, जमशेदपुर में 15.3 मिमी और बोकारो में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक झारखंड में 1156.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 18 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 1976 में रांची में 624 मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2010 में 12 सितंबर को 205.8 मिमी बारिश का एक दिन का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

मॉनसून का असर रहेगा जारी

मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में मॉनसून की अवधि 1 जून से 30 सितंबर तक रहती है। यानी आने वाले कुछ दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *