Jharkhand News: झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मुफ्त दवा की सौगात |

Jharkhand News: झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मुफ्त दवा की सौगात |

रांची: झारखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने झारखंड में 700 अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने की योजना को मंजूरी दे दी है। इन मेडिकल स्टोर्स के जरिए गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पहले चरण में 700 मेडिकल स्टोर शुरू किए जाएंगे, जबकि अगले चरण में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि राज्य के सुदूर ग्रामीण इलाकों तक भी दवा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश:
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दवा की कमी के कारण किसी भी गरीब की जान नहीं जानी चाहिए। इसी उद्देश्य से अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और एनएचआरएम के निदेशक शशि प्रकाश झा भी मौजूद थे।

‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान की होगी शुरुआत
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान भी शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी शुरुआत राजधानी रांची से करेंगे, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर से करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *