JMM ने रांची महानगर संयोजक मंडली का किया विस्तार, नए 32 सदस्य शामिल | Jharkhand Political News

JMM ने रांची महानगर संयोजक मंडली का किया विस्तार, नए 32 सदस्य शामिल | Jharkhand Political News

JMM Ranchi: केंद्रीय समिति के निर्देश पर रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार, 32 सदस्य जोड़े गए। 15 दिनों में सभी वार्ड समितियों के पुनर्गठन के निर्देश।

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय समिति के निर्देश पर महानगर इकाई में कुल 32 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी सूची में शामिल प्रमुख नाम हैं—
अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, डॉ. हेमलाल मेहता (हेमू), नयनतारा उरॉव, फरीद खान, वीरू तिर्की, रोशन कुमार, अफरोज़ अंसारी, मनिन्दर सिंह, रामशरण तिर्की, प्रदीप मिर्धा, मधु तिर्की, विक्रम सिंह, रतिश द्विवेदी, अरुण वर्मा, आशुतोष कुमार (सोनू), अंकिता वर्मा, विजय महतो, शमशाद मल्लीक, सुष्मा वरदेवा, कुलदीप कुमार, अनुप सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, मो. साजिद, विश्वजीत गोप, वीरू साहू, विक्की यादव, आशुतोष गोस्वामी, संध्या गुड़िया, आरीज अंसारी और नसीम गद्दी (पप्पू)।

संगठन मजबूती पर जोर

पार्टी के नए निर्देश के अनुसार, महनगर संयोजक मंडली को अगले 15 दिनों के भीतर सभी वार्ड समितियों का गठन या पुनर्गठन पूरा करना होगा। इसके बाद पूरी सूची केंद्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी।

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी सदस्यों को

  • पार्टी के दैनिक कार्यक्रमों
  • संगठन से जुड़े निर्णयों
    में सामूहिक भागीदारी की जिम्मेदारी दी गई है।

यदि किसी विषय पर सहमति नहीं बन पाती है तो मामला सीधे केंद्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा।

JMM का मानना है कि इस कदम से रांची महानगर स्तर पर संगठन विस्तार और समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *