नॉर्वे शतरंज 2026 में खेलेंगे आर. प्रगनानंद, भारतीय शतरंज के लिए बड़ी उपलब्धि

नॉर्वे शतरंज 2026 में खेलेंगे आर. प्रगनानंद, भारतीय शतरंज के लिए बड़ी उपलब्धि

Norway Chess 2026: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद नॉर्वे शतरंज 2026 में हिस्सा लेंगे। उन्होंने फिडे सर्किट 2025 जीतकर क्वालिफाई किया है।

स्टावेंगर (नॉर्वे): भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने नॉर्वे शतरंज 2026 में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। यह प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून 2026 तक नॉर्वे के ओस्लो स्थित डाइकमैन ब्योर्विका में आयोजित किया जाएगा। दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले इस टूर्नामेंट में प्रगनानंद की भागीदारी को भारतीय शतरंज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रगनानंद ने साल 2025 का फिडे सर्किट जीतकर नॉर्वे शतरंज 2026 के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया था। लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर वह कम उम्र में ही खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ियों में शामिल कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नॉर्वे शतरंज में दोबारा खेलने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। इससे पहले 2024 में इस टूर्नामेंट में खेलना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा था, जिसे वह अपने करियर के सबसे रोमांचक पलों में गिनते हैं।

2022 में ओपन खिताब से बनाई पहचान

साल 2022 में प्रगनानंद ने नॉर्वे शतरंज में ओपन खिताब जीतकर पहली बार इस टूर्नामेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। इसके बाद से ही वह दुनिया के दिग्गज शतरंज खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

नॉर्वे शतरंज 2026 में उनकी मौजूदगी न सिर्फ उनके करियर का एक अहम पड़ाव होगी, बल्कि भारतीय शतरंज के लिए भी यह गर्व का क्षण साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *