
नामकुम के आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में आज पहली बार मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को लेकर 3 लाख महिलाओं का जमावड़ा, सभी वाहन रिंग रोड से ही आयेंगे।
मुख्यमंत्री ने सभी मईया सम्मान योजना की महिला लाभुको को एक एक हजार रुपए देने के लिए उन्होंने बुलाया है।
इस विशेष आयोजन के लिए रिंग रोड को वाहन ले जाने के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है।
रांची , खुटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, जिला से आने वाली महिलाओं के लिए नामकुम के खोजाटोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में 3 लाख वार्गफीट का पंडाल बनाया गया है।वहा से सभी महिलाओ को रांची लाने के लिए 1000 बसों का इंतजाम किया गया है। इसकी कारण सभी वाहनों को रिंग रोड होकर नामकुम लाया जाएगा ताकि शहर में जाम की स्तीथी उत्पन न हो। ग्राउंड में भिड़ को नियंत्रित करने के लिए 3 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। और प्रवेश के समय सभी महिलाओं का मेटल डाइडेक्टर द्वारा उनका जांच किया जाएगा।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 100 मजिस्ट्रेट और 2000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।
वही इस कार्यक्रम स्थल का जांच करने मंगलवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा पहुंचे थे।
यह आयोजन महिलाओं की शक्ति और उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को उजागर करने के लिए आयोजित किया गया है।
रिंग रोड पर एक विशेष मार्ग तैयार किया गया है, जहां से वाहनों का आना-जाना होगा। यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं की संख्या को देखते हुए यातायात की व्यवस्था सुचारु रहे। कार्यक्रम स्थल की ओर आने – जाने वाले मार्ग में सुभा 8 से रात 8 बजे तक सामान्य वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
इस आयोजन का प्रबंधन और संगठन बड़े स्तर पर किया गया है, जिसमें विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी है।सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आयोजन बिना किसी समस्या के सफलतापूर्वक सम्पन्न हो।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह आयोजन भारतीय समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ऐसे में आज जरूरी न हो तो नामकुम के रूट से जाने से बचे।
शहर में वाहनों का प्रवेश पर रोक लगा दी गईं है।ऐसे में आज आप बिना काम के कटाटोली से नामकुम, चुटिया से नामकुम, रांची – खुटी रोड, बूटी मोड़ से खेलगांव होते हुए नामकुम के रास्ते में आने जाने से बचे।