पलामू: JRG बैंक में 6 करोड़ रुपये का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज सिंह बिहार से गिरफ्तार |

पलामू: JRG बैंक में 6 करोड़ रुपये का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज सिंह बिहार से गिरफ्तार |

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से बैंकिंग जगत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित JRG बैंक दंगवार शाखा में 6 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का खुलासा हुआ है। इस वित्तीय अनियमितता के मुख्य आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को पुलिस ने बिहार के सासाराम से गिरफ्तार कर लिया है।


कैसे हुआ घोटाले का खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक आशीष रंजन ने शाखा में गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी अधिकारी ने फर्जी खातों और लोन के ज़रिए करोड़ों रुपये की राशि गबन की थी।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, मनोज सिंह ने 11 महिला समूहों के नाम पर फर्जी लोन स्वीकृत किए और ग्राहकों की जानकारी के बिना उनके खातों से रकम निकासी और ट्रांसफर की।


STDR खातों से भी की गई फर्जी निकासी

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने STDR (सावधि जमा) खातों से भी फर्जी तरीके से निकासी की। उसने ग्राहकों की पहचान (ID) का दुरुपयोग कर नए खाते खोले और जमा रकम को अपने या परिचितों के खातों में ट्रांसफर किया। कई मामलों में ग्राहकों को बिना बताए सीधे नकद निकासी की गई।


6 करोड़ का गबन, 4.66 करोड़ की वापसी

अनुसंधान के दौरान यह खुलासा हुआ कि कुल ₹6,03,34,245 रुपये का गबन हुआ था। जांच के बढ़ते दबाव में आरोपी ने बैंक को ₹4,66,89,942 रुपये की राशि वापस कर दी है।


SIT ने की बिहार से गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO एस. मो. याकूब के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी निगरानी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और 16 अक्टूबर 2025 को सासाराम (बिहार) से मनोज सिंह को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *