पलामू में पुलिस संस्मरण दिवस: शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आईजी-एसपी ने किया सम्मान

पलामू में पुलिस संस्मरण दिवस: शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आईजी-एसपी ने किया सम्मान

पलामू, झारखंड: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर रविवार को पलामू पुलिस लाइन में शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह और पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शहीद पुलिसकर्मियों की याद में दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

झारखंड गठन के बाद से अब तक पलामू जिला बल के 25 पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हो चुके हैं। वर्ष 2024-25 में देशभर में कुल 191 पुलिस जवानों ने अपनी जान देश की सेवा में कुर्बान की। इनमें पलामू जिले के दो जवान भी शामिल हैं, जो सितंबर 2025 में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।

समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, डीएसपी राजेश यादव, डीएसपी राजीव रंजन, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, और टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 1959 में चीन सीमा पर एक डीएसपी सहित 10 पुलिस जवान गश्ती के दौरान शहीद हुए थे। उसी घटना की स्मृति में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें जवानों की शहादत और वीरता को याद रखने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *