Patna News: TRE-4 में सीट बढ़ाने की मांग पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाया वाटर कैनन का पानी |

Patna News: TRE-4 में सीट बढ़ाने की मांग पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाया वाटर कैनन का पानी |

पटना: TRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना की सड़कों पर जमकर हंगामा हुआ। डाकबंगला चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे शिक्षक अभ्यर्थियों को पुलिस ने पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानने पर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर तितर-बितर किया।

सूत्रों के मुताबिक, अभ्यर्थी BPSC TRE-4 की 27 हजार सीटों की बजाय 1 लाख 20 हजार सीटों पर बहाली की मांग कर रहे थे। जब प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की चेतावनी को अनसुना कर नारेबाजी जारी रखी, तब पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्र नेता दिलीप समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को पहले ही शांतिपूर्वक हटने की अपील की गई थी, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *