पवन सिंह के शो छोड़ने से ‘राइज एंड फॉल’ की TRP में भारी गिरावट, फैंस कर रहे वापसी की मांग |

पवन सिंह के शो छोड़ने से ‘राइज एंड फॉल’ की TRP में भारी गिरावट, फैंस कर रहे वापसी की मांग |

मनोरंजन डेस्क: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कुछ हफ्ते पहले तक टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर रहने वाला यह शो अब तेजी से अपनी लोकप्रियता खो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की TRP में 40% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, और इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है कंटेस्टेंट पवन सिंह का शो से बाहर जाना।


‘बिग बॉस’ को भी पछाड़ा था ‘राइज एंड फॉल’ ने

शो की लॉन्चिंग के कुछ ही हफ्तों में ‘राइज एंड फॉल’ ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यहां तक कि ‘बिग बॉस’ जैसे लंबे समय से पॉपुलर शो को भी इसने पीछे छोड़ दिया था। इसकी अनोखी थीम और दमदार कंटेंट ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

लेकिन पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी तेजी से कम होती गई। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार नाराजगी जता रहे हैं।


शो की जान थे पवन सिंह

पवन सिंह की एंट्री ने शो में कॉमेडी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाया था। उनके बेबाक बयान, फुल-ऑन ड्रामा और अनोखी पर्सनैलिटी ने उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल कंटेस्टेंट बना दिया था। खासकर उनकी नोंक-झोंक और एंटरटेनिंग झगड़े दर्शकों को खूब भाते थे।

पवन की पॉपुलैरिटी के चलते शो को यूपी-बिहार और भोजपुरी ऑडियंस से भारी सपोर्ट मिला। लेकिन उनके अचानक शो छोड़ने के बाद से ही TRP लगातार गिर रही है।


फैंस की एक ही मांग – पवन सिंह की वापसी

पवन सिंह के बाहर जाने के बाद दर्शकों का कहना है कि शो का असली एंटरटेनमेंट खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार वाइल्ड कार्ड के जरिए उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि बाकी कंटेस्टेंट न तो उतने इंटरटेनिंग हैं और न ही शो में दमदार कंटेंट दे पा रहे हैं।


क्या पवन सिंह की वापसी बचा पाएगी TRP?

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी जबरदस्त है। अगर मेकर्स शो की गिरती TRP को पटरी पर लाना चाहते हैं, तो उन्हें पवन सिंह की वापसी पर गंभीरता से विचार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *