राजधानी में बंद का असर धीरे-धीरे बढ़ा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |

राजधानी में बंद का असर धीरे-धीरे बढ़ा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |

रांची: शहर में बंद का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता नजर आया। शुरुआत में ग्रामीण इलाकों में इसका असर दिखा, जिसके बाद शहरी क्षेत्रों में भी गतिविधियां प्रभावित होने लगीं। सुबह करीब 11:15 बजे तक राजधानी की सड़कें सुनसान हो गईं और जनजीवन ठप हो गया।

कुछ दुकानदारों ने सुबह अपने प्रतिष्ठान खोले थे, लेकिन बंद समर्थकों के पहुंचते ही उन्होंने तुरंत शटर गिरा दिए। कई स्थानों पर समर्थकों ने जबरन दुकानों को बंद करवाया और आगजनी कर आवागमन बाधित कर दिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बंद को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें रांची जिला पुलिस, रैप, जैप सहित अन्य सुरक्षा बल शामिल हैं। सुरक्षा के बावजूद, कुछ स्थानों पर बंद समर्थकों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए डीएसपी, थानेदार और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *