रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में दाल-चावल लदा ट्रक पलटा, दबकर हरियाणा के 2 लोगों की मौत |

रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में दाल-चावल लदा ट्रक पलटा, दबकर हरियाणा के 2 लोगों की मौत |

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुटुपालू घाटी में दाल-चावल से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक पर लदी सारी बोरियां सड़क पर बिखर गईं।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रांसपोर्टर को इसकी सूचना दी गई। जब सड़क पर बिखरी दाल-चावल की बोरियों को हटाया जा रहा था, तभी दो लोगों के शव उसके नीचे से बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मृतक हरियाणा के रहने वाले थे, हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

दुर्घटना के बाद हजारीबाग-रांची रोड पर जाम
हादसे के कारण हजारीबाग-रांची रोड पर लंबे समय तक जाम की स्थिति रही। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर HR 63D 6515 बताया जा रहा है। ट्रांसपोर्टर ने आग्रह किया कि बोरियों को सड़क से हटाकर किनारे सुरक्षित रखा जाए।

पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा
पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजन रात तक रामगढ़ पहुंचेंगे। शवों की पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की जाएगी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *