रांची: रामनवमी के मद्देनजर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं। खासतौर पर हजारीबाग और गिरिडीह को संवेदनशील मानते हुए इन जिलों में 25 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।
हजारीबाग और गिरिडीह में विशेष सुरक्षा व्यवस्था
झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, हजारीबाग जिले में 20 और गिरिडीह जिले में 5 डीएसपी की तैनाती की गई है। ये सभी अधिकारी विभिन्न इकाइयों से भेजे गए हैं और उन्हें 3 अप्रैल तक संबंधित जिलों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। इनकी प्रतिनियुक्ति 4 अप्रैल से 8 अप्रैल तक रहेगी, जिसके बाद वे अपने मूल स्थानों पर लौट सकते हैं।

हजारीबाग में तैनात अधिकारी
- हीरालाल रवि – अपर पुलिस अधीक्षक, जेएपीटीसी पदमा
- मजरुल होदा – वरीय पुलिस उपाधीक्षक, जैप 8
- संजय कुमार वन – खबरिया पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ रांची
- सुनील कुमार रजवार – वरीय पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर
- संदीप कुमार गुप्ता – वरीय पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी 4
- दिलीप कुमार खलखो – वरीय पुलिस उपाधीक्षक, जैप 10
- सतीश चंद्र झा – वरीय पुलिस उपाधीक्षक, जैप 3
- कुलदीप टोपनो – पुलिस उपाधीक्षक, जैप 10
- भूपेंद्र प्रसाद राउत – पुलिस उपाधीक्षक, जेपीए हजारीबाग
- विजय रंजन कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, जेपीए हजारीबाग
- संजय कुमार 2 – पुलिस उपाधीक्षक, जेपीए हजारीबाग
- रोहित कुमार रजवार – पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस झारखंड
- मनोज कुमार राय – पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस
- राजीव कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर
- रविंद्र कुमार सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी रांची
- राजकुमार यादव – पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी रांची
- पूनम मिंज – पुलिस उपाधीक्षक, जैप 10
- अजय कुमार केसरी – पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी 3
- राजेंद्र कुमार दुबे – पुलिस उपाधीक्षक, जैप 7
- मनीष चंद्रलाल – पुलिस उपाधीक्षक, जैप 7
गिरिडीह में तैनात अधिकारी
- तालो सोरेन – पुलिस उपाधीक्षक, एसआईआरबी, दुमका
- अनूप बीपी केरकेट्टा – पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी 9
- बेनेडिक्ट मरांडी – पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी 9
- कपिंद्र उरांव – पुलिस उपाधीक्षक, जैप 05
- प्रमोद कुमार सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी जामताड़ा
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
झारखंड पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों जिलों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है, और अधिकारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। रामनवमी के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं।