Ranchi News:
रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में रविवार देर रात एक ग्रामीण चिकित्सक की निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने चिकित्सक का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया है।
स्थानीय लोग मृतक को ‘बंगाली डॉक्टर’ के नाम से जानते थे। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और बुढ़मू थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रांची भेज दिया गया है।
प्राथमिक जांच में पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या लेनदेन का विवाद हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

