रांची के ओम गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी |

रांची के ओम गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी |

रांची (झारखंड): राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि हॉस्टल परिसर के अंदर कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और लालपुर थानेदार रूपेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल में रेड डाली। इस दौरान मौके से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *