रांची: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला युवक धनबाद से गिरफ्तार, पुलिस करेगी खुलासा

रांची: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला युवक धनबाद से गिरफ्तार, पुलिस करेगी खुलासा

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नित्यानंद पाल के रूप में हुई है, जो धनबाद जिले के हरिहरपुर का निवासी है।

रांची पुलिस के अनुसार, इस मामले की पुष्टि झारखंड पुलिस मुख्यालय ने की है। मंत्री संजय सेठ को धमकी मिलने के बाद रांची के डीआईजी एवं एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टेक्निकल टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए और उसी के आधार पर आरोपी को धनबाद से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री को कारगिल विजय दिवस के मौके पर जब वह कश्मीर में मौजूद थे, उसी दौरान पांच बार कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। हर कॉल में धमकी दी जाती थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

संजय सेठ ने तत्काल इस घटना की जानकारी झारखंड के डीजीपी को दी, जिसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू हुई। फिलहाल आरोपी को रांची लाया जा रहा है, जहां पुलिस इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *