रांची में आज होगी कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’, खरगे समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल |

रांची में आज होगी कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’, खरगे समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल |

कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ आज रांची के पुराने विधानसभा मैदान में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल और नासिर हुसैन समेत कई नेता रैली में होंगे शामिल।

रांची, 6 मई 2025:
झारखंड की राजधानी रांची में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं और इसे एक बड़े राजनीतिक जनआंदोलन के रूप में देखा जा रहा है।

रैली में शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

इस रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एआईसीसी के महासचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी नासिर हुसैन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सभी नेता सुबह 11:45 बजे तक रांची पहुंचने वाले हैं।

झारखंड से देश को जाएगा बड़ा संदेश: के राजू

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू और वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह पहले ही रांची पहुंच चुके हैं और उन्होंने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा,

“यह केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस रैली के माध्यम से झारखंड की धरती से यह संदेश पूरे देश में जाएगा कि कांग्रेस संविधान को किसी भी हाल में खतरे में नहीं पड़ने देगी।”

रैली के बाद होंगे संगठनात्मक बैठकें

रैली संपन्न होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होटल बीएनआर चाणक्य में पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे वे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में भी भाग लेंगे।

subscriber

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *