रांची में जमीन और मकान की रजिस्ट्री हुई महंगी, शहरी इलाकों में बढ़ा निबंधन शुल्क |

रांची में जमीन और मकान की रजिस्ट्री हुई महंगी, शहरी इलाकों में बढ़ा निबंधन शुल्क |

रांची: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई शहरी इलाकों में आज से जमीन और मकान की रजिस्ट्री पहले से महंगी हो गई है। गुरुवार को पुरानी दरों पर रजिस्ट्री कराने की अंतिम तिथि थी, जिसके कारण राज्यभर के रजिस्ट्री कार्यालयों में लंबी कतारें और भारी भीड़ देखने को मिली।

राज्य सरकार को सिर्फ एक दिन में करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, क्योंकि लोगों ने अंतिम मौके पर संपत्ति की रजिस्ट्री पूरी करवाई।

झारखंड सरकार द्वारा की गई नई दरों की समीक्षा के अनुसार, रांची नगर निगम क्षेत्र सहित बुंडू नगर पंचायत, आरआरडीए क्षेत्र, और सेंसस टाउन में रजिस्ट्री शुल्क में 5% से 10% तक की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी से फ्लैट और जमीन की खरीद-बिक्री पर सीधा असर पड़ा है।

रांची के प्रमुख रजिस्ट्री कार्यालयों का हाल:

  • कचहरी रजिस्ट्री कार्यालय: 140 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट में से 123 दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हुआ।
  • मोरहाबादी रजिस्ट्री कार्यालय: 70 में से 67 दस्तावेज रजिस्टर्ड किए गए।
  • हिनू रूरल रजिस्ट्री कार्यालय: 70 अपॉइंटमेंट में से 47 ही रजिस्ट्रेशन तक पहुंचे।

राज्य के अन्य जिलों से भी कुल 645 रजिस्ट्रेशन पूरे हुए, जिससे राज्य को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *