Ranchi: रिम्स की चौथी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, हालत नाजुक – बुंडू निवासी की पहचान जलधर मुंडा के रूप में |

Ranchi: रिम्स की चौथी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, हालत नाजुक – बुंडू निवासी की पहचान जलधर मुंडा के रूप में |

Ranchi News:
राजधानी रांची स्थित रिम्स (RIMS) अस्पताल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अस्पताल की चौथी मंजिल से एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र निवासी जलधर मुंडा के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, जलधर मुंडा अपनी पत्नी और गोतनी के साथ रिम्स अस्पताल आया था। उसकी गोतनी की डिलीवरी के लिए परिवार बुंडू से रांची पहुंचा था। इसी दौरान उसने अचानक चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।


“अचानक की घटना से मचा हड़कंप”

हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मियों ने तुरंत युवक को उठाकर आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना रिम्स थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और परिवार से पूछताछ की जा रही है।


“छलांग लगाने की वजह स्पष्ट नहीं”

फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि जलधर मुंडा पूरी तरह सामान्य लग रहा था और उसने किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की सटीक जानकारी मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *