हैदराबाद: दिवाली का त्योहार इस बार बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के लिए भी खास रहा। हर साल की तरह इस बार भी स्टार्स ने अपनी दिवाली को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत तक, सभी ने अपने-अपने अंदाज में त्योहार मनाया और फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
शाहरुख खान और गौरी खान
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने दिवाली पर पत्नी गौरी खान की पूजा करते हुए तस्वीर शेयर की। गौरी लक्ष्मी-गणेश की आराधना करती नजर आईं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा — “लक्ष्मी आपके घर खुशियां और समृद्धि लाएं, सभी को दिवाली मुबारक।”
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

नवविवाहित जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने पहले बच्चे के साथ पहली दिवाली मनाई। दोनों ने पीले रंग के पारंपरिक परिधान में दिवाली मनाते हुए प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने लाल रंग के सूट में दिवाली का खूबसूरत वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को भी मैचिंग कपड़े पहनाए। माधुरी ने पोस्ट के जरिए फैंस को प्यार और रोशनी से भरी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
अर्जुन रामपाल
एक्टर अर्जुन रामपाल ने पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने परिवार संग तस्वीरें शेयर कर लिखा, “प्यार और एकता के साथ यह दिवाली और भी खास बनी।”
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले विक्की-कैटरीना कपल ने इस बार सादगी के साथ दिवाली मनाई। तस्वीर में दोनों दीया जलाते नजर आए। कैटरीना ने लिखा, “रोशनी और उम्मीदों से भरी दिवाली सबके लिए।”
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने इस बार दिवाली लंदन में मनाई। अक्षय ने बेज कलर कुर्ता-पायजामा और ट्विंकल ने गुलाबी सूट में तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने फैंस को लिखा, “लंदन से दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा — “प्यार, रोशनी और खुशियों से भरपूर दिवाली सबके लिए।”
यश और राधिका पंडित
केजीएफ स्टार यश ने अपनी पत्नी राधिका पंडित और बच्चों संग दिवाली मनाई। यश ने परिवार के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें सभी पूजा और मस्ती करते दिखे।
इसके अलावा श्रद्धा कपूर, मौनी रॉय, कृति सेनन, अनन्या पांडे, टाइगर श्रॉफ, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, रजनीकांत, जैकलीन फर्नांडिस, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, रकुल प्रीत सिंह और वाणी कपूर ने भी दिवाली को शानदार अंदाज में मनाया।
सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है।

