शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सिर में गंभीर चोट के बाद एयरलिफ्ट, दिल्ली में भर्ती |

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सिर में गंभीर चोट के बाद एयरलिफ्ट, दिल्ली में भर्ती |

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट और ब्रेन में ब्लड क्लॉट हुआ। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है।

जमशेदपुर, झारखंड – झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। बताया गया है कि वे बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और ब्रेन में ब्लड क्लॉट बन गया।

टाटा मोटर्स अस्पताल से दिल्ली तक सफर

घटना के तुरंत बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने की सलाह दी। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर बताया कि शिक्षा मंत्री की हालत चिंताजनक है। उन्होंने लिखा, “सिर में चोट और ब्रेन क्लॉट की वजह से हालत नाजुक बनी हुई है। हम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।”

पहले से किडनी की बीमारी से हैं पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन किडनी के पुराने मरीज हैं और उनका इलाज पहले से ही दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। ऐसे में उनके परिजनों की सहमति से उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *