सिमडेगा में पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती |

सिमडेगा में पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती |

सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां गेनमेर पंचायत के गोंझू टोली में एक महिला ने अपने ही पति पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

आग से बुरी तरह झुलसे युवक की पहचान मनोज सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से राउरकेला के IGH अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पूजा देवी की शादी मनोज सिंह से करीब चार माह पहले हुई थी। घटना के दिन मनोज घर से कुछ दूरी पर बैठा था, तभी अचानक उसकी पत्नी आई और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और नोकझोंक होती रहती थी। माना जा रहा है कि इन्हीं तनावों के चलते यह खौफनाक कदम उठाया गया। हालांकि, महिला ने पुलिस पूछताछ में अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।

घटना की सूचना पाकर गिर्दा ओपी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति को जिंदा जलाने की कोशिश का है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *