सिरमटोली रैंप विवाद: अजय तिर्की और विरोधी गुट में टकराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात |

रांची: सरहुल पर्व के दिन भी सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही। गीताश्री उरांव गुट से जुड़े आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे, जिसका केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की गुट ने कड़ा विरोध किया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

तनाव बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और माहौल बिगड़ने से पहले सिरमटोली सरना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में रखा।

CM हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ, सिरमटोली सरना स्थल पर पूजा करने पहुंचे। इस दौरान गीताश्री उरांव गुट के प्रदर्शनकारियों ने काला बिल्ला लगाकर उनका विरोध किया। हालांकि, सीएम के आगमन से पहले पुलिस ने विरोधी गुट को एक किनारे कर दिया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *