तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से होगी शुरू
पटना: बिहार में 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत होने जा रही है। यह यात्रा रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से आरंभ होगी और 1 सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में समापन होगा। इस दौरान यात्रा राज्य के 23 जिलों से होकर गुजरेगी।
इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में कथित हेरफेर और SIR जैसी प्रक्रियाओं से लोकतंत्र पर पड़ने वाले संभावित खतरे के बारे में जनता को जागरूक करना है।
पहले दिन की यात्रा में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। इसमें तेजस्वी यादव समेत INDIA गठबंधन के छहों घटक दलों के नेता सक्रिय रूप से भाग लेंगे। यात्रा का अंतिम खाका 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में तय किया गया।
यात्रा का कार्यक्रम
- 17 अगस्त – रोहतास
- 18 अगस्त – औरंगाबाद
- 19 अगस्त – गया, नालंदा
- 20 अगस्त – अवकाश
- 21 अगस्त – शेखपुरा, लखीसराय
- 22 अगस्त – मुंगेर, भागलपुर
- 23 अगस्त – कटिहार
- 24 अगस्त – पूर्णिया, अररिया
- 25 अगस्त – अवकाश
- 26 अगस्त – सुपौल, मधुबनी
- 27 अगस्त – दरभंगा, मुजफ्फरपुर
- 28 अगस्त – सीतामढ़ी, मोतिहारी
- 29 अगस्त – बेतिया, गोपालगंज, सिवान
- 30 अगस्त – छपरा, आरा
- 31 अगस्त – विश्राम
- 1 सितंबर – पटना (समापन)