Asha Bhosle Death: तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, पोती का रो-रोकर बुरा हाल, आज शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Death: तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, पोती का रो-रोकर बुरा हाल, आज शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

भारत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन। मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।

Mumbai News: भारतीय संगीत जगत की महान हस्ती Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सात दशकों से भी लंबे करियर में उन्होंने अपनी मधुर आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों को छुआ।

मुंबई के Lower Parel स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में फैंस और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, भावुक हुआ परिवार

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जा रहा है। इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद थे। उनकी पोती जनाई भोसले इस दृश्य को देखकर भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोती नजर आईं।

शिवाजी पार्क में आज होगा अंतिम संस्कार

Shivaji Park में सोमवार (13 अप्रैल) शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई देने का निर्णय लिया है।

राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री Ashish Shelar ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे कासा ग्रांडे में ही श्रद्धांजलि दें।

बेटे आनंद भोसले की अपील

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग अंतिम दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि श्मशान घाट पर भीड़ से बचें, ताकि व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *