
रांची के हटिया डैम से मंगलवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव को डैम के पानी में तैरते देखा और तुरंत इसकी सूचना नगड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।पुलिस की प्रथमिक छानबीन और आसपास के लोगों से युवती के बारे में जानकारी जुटाने के बाद यह खुलासा हुआ है कि युवती हटिया की रहने वाली थी। दरअसल लड़की 14 जनवरी से घर से गायब थी। छात्रा का नाम एनी अनुष्का है। परिजनों ने धुर्वा डैम आकर उसकी पहचान कर ली है। परिजनों ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में एनी अनुष्का की गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था। पुलिस और छात्रा के परिजन उसे हर तरफ तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह रांची के नगड़ी पुलिस को स्थनीय लोगों ने सूचना दी कि धुर्वा डैम में एक लड़की शव मिला है। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान एनी अनुष्का के रूप में हुई। हलाकी पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।