बोकारो में भिड़े दो विधायक: जयराम महतो ने श्वेता सिंह पर दर्ज कराई FIR, जानिए पूरा विवाद |

बोकारो में भिड़े दो विधायक: जयराम महतो ने श्वेता सिंह पर दर्ज कराई FIR, जानिए पूरा विवाद |

Bokaro News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। मामला राजनीतिक तनाव और टकराव का रूप लेता दिख रहा है।

झारखंड के बोकारो जिले में दो विधायकों के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। डुमरी विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ बोकारो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला IPC की धारा 131, 191, 190, 126(2), 115(2), और 324(2) के तहत दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जयराम महतो ने शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल 2025 को बोकारो में विस्थापित युवाओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में एक युवक, प्रेम प्रसाद, की मौत हो गई थी। इस सूचना के बाद वह मृतक के परिजनों से मिलने बीजीएच (बोकारो जनरल हॉस्पिटल) पहुंचे, फिर प्रदर्शन स्थल पर गए जहां विधायक श्वेता सिंह पहले से अपने समर्थकों के साथ मौजूद थीं।

गाड़ी पर हमला और धमकी का आरोप

FIR के अनुसार, जैसे ही जयराम महतो प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, श्वेता सिंह के समर्थकों ने उन्हें यह कहते हुए रोका कि वे बोकारो के विधायक नहीं हैं। इसके बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, गाड़ी पर हमला किया गया जिससे उसका नेमप्लेट और नंबर प्लेट टूट गया। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

‘मुझे कोई नहीं रोक सकता’ – जयराम महतो

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा, “मैं सिर्फ एक विधायक नहीं बल्कि पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष भी हूं। झारखंड में कोई ताकत नहीं जो मुझे आने-जाने से रोक सके।” उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना के बावजूद उन्होंने मामला आगे नहीं बढ़ाया क्योंकि उनके लिए विस्थापित युवक की मौत और घायल लोगों की स्थिति अधिक महत्वपूर्ण है।

राजनीतिक माहौल गर्म

इस घटना के बाद झारखंड की राजनीति में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। दोनों विधायकों के बीच इस तरह की टकराव ने आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *