सिरमटोली फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, हेमंत सोरेन ने जनता को दी बड़ी सौगात |

सिरमटोली फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, हेमंत सोरेन ने जनता को दी बड़ी सौगात |

रांची: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दोपहर 12 बजे सिरमटोली फ्लाईओवर का विधिवत उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर शहरवासियों को लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत दिलाने में मददगार साबित होगा।

फ्लाईओवर के उद्घाटन के लिए पूरे इलाके को फूलों से सजाया गया था। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।


यातायात को मिलेगा बड़ा लाभ

सिरमटोली से डोरंडा की ओर जानेवाले मार्ग पर अब लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह फ्लाईओवर शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक लोड को कम करने में सहायक होगा।


विवादों के बीच हुआ उद्घाटन

इस फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर विवाद भी सामने आए। उद्घाटन से एक दिन पहले, आदिवासी संगठनों ने इसके रैंप के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया था। विरोध के दौरान टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया और रांची सहित गुमला, लातेहार, सिमडेगा जैसे जिलों में चक्का जाम देखा गया।

हालांकि विरोध के बीच भी सरकार ने निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया और आज जनता को बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *