रांची में यातायात जाम की समस्या जल्द होगी खत्म। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर और फोरलेन सड़क परियोजनाओं को दी हरी झंडी। जानिए पूरा प्लान।
रांची: राजधानी रांची के लोगों को जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी में यातायात सुगम बनाने के लिए तीन प्रमुख सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द से जल्द तैयार कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
जानिए कौन-कौन सी परियोजनाओं को मिली मंजूरी:
✅ अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण।
✅ करमटोली-मोरहाबादी से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और साइंस सिटी से रिंग रोड तक फोरलेन सड़क का निर्माण।
✅ रांची रेलवे स्टेशन के पीछे से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक एलिवेटेड कॉरिडोर और फोरलेन सड़क का निर्माण।
इन परियोजनाओं के पूरे होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और लोगों को रोज़ाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।