झारखंड पुलिस को मिलेंगे 3000 से अधिक नए वाहन, नक्सल क्षेत्रों में बढ़ेगी गश्ती क्षमता

झारखंड पुलिस को मिलेंगे 3000 से अधिक नए वाहन, नक्सल क्षेत्रों में बढ़ेगी गश्ती क्षमता

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस विभाग के लिए 3000 से अधिक नए वाहनों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है। यह कदम खासतौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्ती को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस के लिए 1255 एसयूवी (बोलेरो सहित) और 1697 हाई-स्पीड बाइक्स की खरीद की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक फंड भी जारी कर दिया गया है। इन वाहनों की आपूर्ति से राज्य के 606 थानों को लाभ मिलेगा, जिनमें से 282 थाने नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थित हैं।

राज्य के कई थानों में वर्षों से पुराने और जर्जर वाहन उपयोग में लाए जा रहे थे। अब इन खटारा वाहनों को हटाकर नए और बेहतर वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, गश्ती और क्षेत्रीय निगरानी क्षमताओं में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव देखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *