750 करोड़ का GST घोटाला: रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत कई शहरों में ईडी की बड़ी कार्रवाई

750 करोड़ का GST घोटाला: रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत कई शहरों में ईडी की बड़ी कार्रवाई

रांची।
झारखंड में 750 करोड़ रुपये के फर्जी GST घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार सुबह से ही रांची, जमशेदपुर और धनबाद में व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल झारखंड में 12 से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच की जा रही है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के कोलकाता और महाराष्ट्र के मुंबई में भी छापेमारी की खबरें सामने आई हैं।

शेल कंपनियों के जरिए ITC घोटाले का आरोप

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कई व्यापारियों ने फर्जी बिलिंग के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अनुचित लाभ लिया। इसके लिए देवड़ा गिरोह के सदस्यों द्वारा दर्जनों शेल कंपनियां बनाई गई थीं, जिन्हें बाद में बंद कर दिया गया।

जिन कंपनियों का इस्तेमाल घोटाले में किया गया, उनका GST रजिस्ट्रेशन या तो निलंबित कर दिया गया है या रद्द हो चुका है।

पहले भी हुई थी गिरफ़्तारी

इस घोटाले से जुड़ी जांच के पहले चरण में ईडी ने कोलकाता से शिव कुमार देवड़ा और जमशेदपुर से अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया समेत चार लोगों को गिरफ़्तार किया था।

कहां-कहां हो रही छापेमारी?

  • झारखंड: रांची, जमशेदपुर, धनबाद
  • पश्चिम बंगाल: कोलकाता
  • महाराष्ट्र: मुंबई

ईडी की टीम संदिग्ध दस्तावेजों, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। इस मामले में आगे और गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *