रांची, 7 अगस्त – पुंदाग स्थित “अपना घर आश्रम” में रह रहे 37 निराश्रित प्रभुजनों के लिए बुधवार को विशेष भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुसुम तुलस्यान के सौजन्य से भोजन प्रसादी वितरित की गई।
आश्रम प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 18 जुलाई से 6 अगस्त तक चलने वाले सेवा अभियान के अंतर्गत अब तक 3,580 से अधिक निराश्रित प्रभुजी और उनकी देखभाल करने वाले सेवादारों को ‘अन्नपूर्णा सेवा’ के तहत भोजन कराया गया है।
इस सेवा अभियान में सहयोग देने वालों में शामिल रहे:
जान्हवी कुमारी, संतोष कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, दीपांजलि कुमारी, संतोष शर्मा, स्वाति कुमारी, मुकुल कुमार, बृजेश सिमरन, निर्मल छावनिका, सिमरन अग्रवाल, गौतम ओझा, जितेंद्र कुमार, नवीन मोदी, पंकज पोद्दार, विजय कुमार सिंह, अलका रंजन, सोनू कुमार, रितिका खेतान, अरुण बाजोरिया सहित कई अन्य सेवाभावी लोग।
कार्यक्रम के दौरान कई विशिष्ट जन भी उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाड़िया, अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, पवन कुमार पोद्दार, विष्णु सोनी और सुरेश भगत प्रमुख हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज के उन लोगों तक सेवा पहुंचाना है, जिन्हें सबसे अधिक ज़रूरत है। “अपना घर आश्रम” निराश्रितों के लिए एक आशा की किरण बनकर उभर रहा है।

