झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड विधानसभा परिसर पहुंचकर मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोरेन जी का असमय निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान राज्यपाल गंगवार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की।

