Jharkhand News: झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में भीषण आग, दस्तावेज़ और उपकरण जलकर राख |

Jharkhand News: झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में भीषण आग, दस्तावेज़ और उपकरण जलकर राख |

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई है। धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में कमरे में रखे कई कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर राख हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक डाटा सेंटर का ज्यादातर सामान नष्ट हो चुका था।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

पहले भी लग चुकी है आग

गौरतलब है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *