GST New Rate 2025: 22 सितंबर से सस्ते होंगे AC, TV और डिशवॉशर, जानें कितनी होगी बचत |

GST New Rate 2025: 22 सितंबर से सस्ते होंगे AC, TV और डिशवॉशर, जानें कितनी होगी बचत |

नई दिल्ली: भारत में 22 सितंबर से नई GST दर लागू होने जा रही है, जिससे ग्राहकों को महंगाई से राहत मिलने वाली है। सरकार ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर जीएसटी घटाने का फैसला किया है। इसके बाद एयरकंडीशनर (AC), टीवी और डिशवॉशर की कीमतों में कमी आएगी, जबकि रेफ्रीजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।

अब 28% की जगह 18% लगेगी जीएसटी

फिलहाल AC, टीवी और डिशवॉशर पर 28% जीएसटी लगती है। लेकिन 22 सितंबर से इन उत्पादों पर सिर्फ 18% जीएसटी लगेगी। इस बदलाव के बाद इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की कीमतों में हजारों रुपये तक की कमी होगी। वहीं, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन पर पहले से ही 18% जीएसटी लागू है, इसलिए उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।

कितनी होगी बचत?

  • टीवी: 55 इंच का टीवी अभी 50,000 रुपये का है, जिसमें 28% जीएसटी के तहत 10,937.5 रुपये टैक्स देना पड़ता है। नई दर लागू होने के बाद करीब 3,906 रुपये की बचत होगी।
  • डिशवॉशर: 51,000 रुपये की कीमत वाले डिशवॉशर पर अभी 11,156.25 रुपये जीएसटी देना पड़ता है। नई दर के बाद करीब 3,984.38 रुपये कम देने होंगे।
  • AC (1.5 टन): 35,000 रुपये के एसी पर अभी 7,656.25 रुपये टैक्स लगता है। 22 सितंबर से यह घटकर 4,921.88 रुपये हो जाएगा, जिससे करीब 2,734.38 रुपये की बचत होगी।

इन उत्पादों पर नहीं होगा असर

फ्रिज, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। इन पर पहले से ही 18% जीएसटी लागू है, इसलिए इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को नई दर का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *