झारखंड पुलिस के 516 कर्मियों को बड़ी राहत: हार्ट-किडनी समेत गंभीर इलाज के लिए 1.69 करोड़ की मदद मंजूर |

झारखंड पुलिस के 516 कर्मियों को बड़ी राहत: हार्ट-किडनी समेत गंभीर इलाज के लिए 1.69 करोड़ की मदद मंजूर |

झारखंड के 516 पुलिसकर्मियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 1.69 करोड़ की आर्थिक सहायता

Ranchi: झारखंड पुलिस विभाग ने अपने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से कुल 516 पुलिसकर्मियों को 1 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह सहायता हार्ट सर्जरी, किडनी उपचार और अन्य महंगे मेडिकल प्रक्रियाओं के लिए प्रदान की जा रही है।

आवेदनों की विस्तृत समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस मुख्यालय को 602 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 516 मामलों को मंजूरी दी गई।
ये सभी वे पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय मदद की मांग की थी।

जिलों और विभिन्न विंगों को भेजी जाएगी राशि

डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी (बजट) ने स्वीकृत राशि को जारी करने से संबंधित औपचारिक प्रक्रियाएँ शुरू कर दी हैं। यह राशि संबंधित जिलों के एसपी और पुलिस के विभिन्न विंगों को भेजी जाएगी, जहां लाभुक पुलिसकर्मी वर्तमान में सेवाएँ दे रहे हैं।

पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

यह राहत राशि न सिर्फ पुलिसकर्मियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि चिकित्सा के दौरान आने वाली भारी लागत का बोझ भी कम करेगी। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए यह मदद बेहद राहतकारी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *