CM हेमंत सोरेन के नाम पर फर्जी कॉल! कर्नाटक के डिप्टी सीएम को फोन कर परेशान, FIR दर्ज | Ranchi News

CM हेमंत सोरेन के नाम पर फर्जी कॉल! कर्नाटक के डिप्टी सीएम को फोन कर परेशान, FIR दर्ज | Ranchi News

Jharkhand Fake Call Case: सीएम हेमंत सोरेन के नाम का इस्तेमाल कर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को कॉल। गोंदा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का गलत इस्तेमाल कर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी को फोन कर परेशान करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सीएम आवास में कार्यरत निजी सहायक जय प्रसाद की शिकायत पर गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायत के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को फोन किया और अभद्र व संदिग्ध तरीके से बातचीत की। बताया जा रहा है कि आरोपी की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले भी इसी मोबाइल नंबर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कॉल कर परेशान किया गया था।

नंबर ट्रू कॉलर पर किसी और के नाम से

जिस नंबर 7439077614 से कॉल किया गया, वह ट्रू कॉलर पर Abhijit New Sim Jim PT के नाम से दिख रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस घटना को सीएम की छवि खराब करने और वीवीआईपी को निशाना बनाने का गंभीर प्रयास बताया है।

कॉल रिकॉर्डिंग भी जुटाई गई

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कॉल की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध है, जिसमें स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है कि आरोपी खुद को मुख्यमंत्री बताकर अशोभनीय ढंग से बातचीत कर रहा है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और नंबर की वास्तविक पहचान की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *