छठ से पहले बड़ी राहत: मंईयां सम्मान योजना की दो किस्तें एक साथ, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹5,000 |

छठ से पहले बड़ी राहत: मंईयां सम्मान योजना की दो किस्तें एक साथ, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹5,000 |

छठ पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खातों में इस बार दो किस्तों की राशि एक साथ भेजी जा रही है।

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जिन लाभुक महिलाओं को 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था, उन्हें 14वीं और 15वीं दोनों किस्तें एक साथ दी जाएंगी। यानी प्रत्येक पात्र महिला के बैंक खाते में ₹5,000 की राशि भेजी जाएगी।

वहीं, जिन महिलाओं को पिछली किस्त पहले ही प्राप्त हो चुकी है, उन्हें अब 15वीं किस्त ₹2,500 के रूप में दी जा रही है।


12 जिलों की महिलाओं को मिल चुकी है 15वीं किस्त

सूत्रों के अनुसार, झारखंड के 12 जिलों की लाभुक महिलाओं के खातों में 15वीं किस्त की राशि पहले ही भेजी जा चुकी है।
इन जिलों में शामिल हैं —
रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा।

इन जिलों में लाभुकों के आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन पहले पूरा हो गया था, जिसके चलते भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया गया।
बाकी जिलों की महिलाओं के खातों में 20 से 25 अक्टूबर के बीच राशि भेजी जाएगी।


सरकार का उद्देश्य

झारखंड सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र महिलाओं को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे त्योहारों के दौरान आत्मनिर्भर और सशक्त महसूस कर सकें।


ऐसे करें मंईयां योजना का भुगतान स्टेटस चेक

  1. मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन संख्या या आधार संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आवेदन एवं भुगतान स्थिति” सेक्शन में जाएं।
  5. मोबाइल नंबर दर्ज करें और “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
  6. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी भुगतान स्थिति और आवेदन विवरण स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *