घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में बड़ा अपडेट: तीन उम्मीदवारों का नामांकन हुआ रद्द
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में चुनाव आयोग ने नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली है। इस प्रक्रिया के दौरान तीन प्रत्याशियों के नामांकन को खारिज कर दिया गया। अब कुल 14 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में बचे हैं।
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में त्रुटियां थीं। इसके चलते उनके नामांकन रद्द कर दिए गए। रद्द किए गए नामांकन में शामिल हैं —
- मंगल मुर्मू (राष्ट्रीय सनातन पार्टी)
- दुखीराम मांडी (आपकी विकास पार्टी)
- मालती टुडू (निर्दलीय उम्मीदवार)
अब चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी बचे हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर तय की गई है। अगर कोई उम्मीदवार नाम वापस लेता है, तो उम्मीदवारों की संख्या में और कमी आ सकती है।
घाटशिला उपचुनाव में बचे हुए प्रत्याशियों की पूरी सूची:
- परमेश्वर टुडू (निर्दलीय)
- श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय)
- बाबूलाल सोरेन (भारतीय जनता पार्टी – BJP)
- सोमेश चंद्र सोरेन (झारखंड मुक्ति मोर्चा – JMM)
- पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया – डेमोक्रेटिक)
- मनसा राम हांसदा (निर्दलीय)
- नारायण सिंह (निर्दलीय)
- विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय)
- पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी – BAP)
- बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय)
- रामदास मुर्मू (जेएलकेएम)
- मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय)
- विक्रम किस्कु (निर्दलीय)
- रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय)
अगला चरण: नामांकन वापसी की अंतिम तारीख
चुनाव आयोग के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2025 नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसके साथ चुनावी प्रचार की सरगर्मी और तेज हो जाएगी।

