गणेश पूजा में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री संजय सेठ के आवास पर की आरती

गणेश पूजा में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री संजय सेठ के आवास पर की आरती

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को गणेश पूजा के अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आरती उतारी और राज्य की खुशहाली व प्रगति की कामना की।

राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि गणेश पूजा केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश का आशीर्वाद राज्य पर बना रहे ताकि झारखंड तरक्की और विकास की नई ऊँचाइयों को छू सके।

राज्यपाल गंगवार ने मीडिया से बातचीत में झारखंडवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य का नाम देश और विदेश में रोशन हो, इसके लिए उन्होंने भगवान गणेश से विशेष प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *