Jharkhand Weather Update: मॉनसून कमजोर, बढ़ेगी झारखंड में गर्मी – जानें अगले 3 दिनों का हाल |

Jharkhand Weather Update: मॉनसून कमजोर, बढ़ेगी झारखंड में गर्मी – जानें अगले 3 दिनों का हाल |

झारखंड मौसम अपडेट (Jharkhand Weather Update): राज्य में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में इस समय मॉनसून की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके चलते अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

झारखंड में चढ़ेगा पारा

राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह और दोपहर के समय धूप तेज रहने की संभावना है। हालांकि, बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार भी बने रहेंगे। विभाग ने बताया कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।

2 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 सितंबर को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रांची और सरायकेला का तापमान

पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सरायकेला सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *