गुवा गोलीकांड के 45 साल: सीएम हेमंत सोरेन आज शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, परिवारों से भी करेंगे मुलाकात |

गुवा गोलीकांड के 45 साल: सीएम हेमंत सोरेन आज शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, परिवारों से भी करेंगे मुलाकात |

गुवा गोलीकांड की 45वीं बरसी पर सीएम हेमंत सोरेन गुवा पहुंचेंगे। शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और शहीदों के परिवार से मुलाकात करेंगे।

रांची: झारखंड के इतिहास का वह दर्दनाक दिन, जिसे गुवा गोलीकांड के नाम से जाना जाता है, आज 45 साल पूरे कर रहा है। 8 सितंबर 1980 को हुई इस घटना ने झारखंड आंदोलन के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी थी।

आज, सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवा पहुंचेंगे। यहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही सीएम गुवा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस मौके पर सीएम के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, और कई विधायक जैसे सोनाराम सिंकु (जगन्नाथपुर), निरल पूर्ति (मझगांव), दशरथ गागराई (खरसावां), सविता महतो (ईचागढ़), संजीव सरदार (पोटका) और समीर मोहंती (बहरागोड़ा) मौजूद रहेंगे।

गुवा, जो पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों के बीच बसा है, उस घटना का गवाह है जब 8 सितंबर 1980 को गोली से घायल 8 आदिवासियों को अस्पताल से बाहर निकालकर लाइन में खड़ा कर गोली मार दी गई थी। इस घटना में 11 लोगों की शहादत हुई थी। गुवा का स्मारक आज भी उस दिन की यादें ताजा करता है और झारखंड आंदोलन के संघर्षों का प्रतीक बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *