झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक अज्ञात कॉल से जान से मारने की धमकी मिली है। मामला बोकारो सर्किट हाउस का है। पुलिस जांच में जुटी।
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना रविवार देर रात की है, जब मंत्री को एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल आया और धमकी भरे शब्द कहे गए।
सूत्रों के मुताबिक, जिस समय यह कॉल आया, उस वक्त मंत्री बोकारो के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। वे यहां आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
धमकी देने वाले ने कॉल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मंत्री से कहा, “तुम बस इंतजार करो, बहुत जल्द उड़ा देंगे।”
इस पूरे मामले की जानकारी मंत्री ने तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। फिलहाल पुलिस इस कॉल के स्रोत और आरोपी की पहचान में जुट गई है।

