IIMC एलुमनी एसोसिएशन का ‘कनेक्शन्स रांची मीट’ संपन्न, मनोज और आनंद सम्मानित

IIMC एलुमनी एसोसिएशन का ‘कनेक्शन्स रांची मीट’ संपन्न, मनोज और आनंद सम्मानित

रांची | IIMC Alumni Association के झारखंड चैप्टर द्वारा आयोजित वार्षिक मिलन समारोह ‘कनेक्शन्स रांची मीट’ शनिवार रात सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन देशभर में चल रहे कनेक्शन्स कार्यक्रम की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली से हुई थी और तब से हर सप्ताहांत विभिन्न राज्यों में चैप्टर स्तर पर इसका आयोजन किया जा रहा है।

रांची में आयोजित इस समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों से Indian Institute of Mass Communication के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष एवं पलामू के डीआईजी Kishore Kaushal ने की।

इस अवसर पर महासचिव Rajesh Kumar, वरिष्ठ पत्रकार Manoj Malayanil, पीएनबी के जीएम Rajesh Kumar, इमका के उपाध्यक्ष एवं भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी Prabhat Upadhyay, स्मारिका के संपादक Prof Santosh Oraon, पूर्व महासचिव Manish Singh और राज्य कार्यकारिणी सदस्य Varsha Rani Tirkey सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा सम्मान समारोह, जिसमें झारखंड चैप्टर की नींव रखने वाले सेल के पदाधिकारी Manoj Kumar और वरिष्ठ पत्रकार Anand Dutt को ‘Pillar of IIMCA Award’ से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड चैप्टर पूर्व से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और आने वाले समय में इस तरह के आयोजनों को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सदस्यों और उनके परिजनों के लिए मिलन कार्यक्रम चैप्टर की आगामी कार्ययोजना का हिस्सा हैं।

महासचिव राजेश कुमार ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि इमका के सदस्य हमेशा एक-दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं, जो इस संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित बैठक और कार्यक्रमों की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर Prof Devvrat Singh, Prof Alok Gupta, Manish Gupta, Ranjit Kumar, Vishal Jain, Ritesh Verma, Vivekanand, Devendra Kumar, Sameer Oraon, Pankaj Chandra Goswami, Manish Kumar, Madhav Sharma, Karan Seth, Sonu Kumar सहित बड़ी संख्या में सदस्य और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *