झारखंड मौसम अपडेट: 1 अक्तूबर तक बारिश के आसार, दुर्गा पूजा की रौनक पर पड़ सकता है असर |

झारखंड मौसम अपडेट: 1 अक्तूबर तक बारिश के आसार, दुर्गा पूजा की रौनक पर पड़ सकता है असर |

रांची, झारखंड:
राजधानी रांची और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्तूबर तक झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे इस साल दुर्गा पूजा की रौनक पर भी असर पड़ सकता है।

पिछले कुछ दिनों से झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को भी कई इलाकों में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि 29, 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।


इन जिलों में होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, लेकिन झारखंड के कई जिलों में इसका आंशिक असर पड़ने की संभावना है।

विशेषकर जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा समेत कई जिलों में दोपहर बाद वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक दोपहर बाद कई जगहों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, फिलहाल झारखंड में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों में मेदिनीनगर में सबसे अधिक 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *