लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में जितिया पर्व के दौरान आयोजित जतरा मेले में बड़ा हादसा हो गया। टेमकी गांव में आयोजित मेले में चाऊमीन खाने के बाद करीब 35 बच्चे फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी बच्चों को तुरंत लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक, घटना जतरा के दूसरे दिन की है जब मेले में पहुंचे कई बच्चों ने एक ठेले से चाऊमीन खाया था। इसके कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश उरांव और जिप सदस्य विनोद उरांव ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. जय प्रकाश जायसवाल ने बताया कि सभी बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए थे, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

