राजधानी रांची में झारखंड बंद का असर, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन |

राजधानी रांची में झारखंड बंद का असर, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन |

रांची :
पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद का व्यापक असर शनिवार को राजधानी रांची में देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थक विभिन्न इलाकों में सड़कों पर उतर आए और कई स्थानों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख मार्गों को अवरुद्ध कर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टायर जलाने के कारण कई इलाकों में धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। दफ्तर और अन्य जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को सुबह के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़कों से हटाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सोमा मुंडा हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आदिवासी पारंपरिक अधिकारों की सुरक्षा शामिल है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल राजधानी में हालात नियंत्रण में हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों में आवागमन आंशिक रूप से बाधित बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *